आचार्य प्रशांत: क्वांटम लीप का जो फिज़ीकल, भौतिक तात्पर्य है वो समझते हैं न? (श्रोताओं को सम्बोधित करते हुए) भौतिकी किसका-किसका विषय रहा है?
प्रश्नकर्ता: स्कूल में, दसवीं कक्षा तक।
आचार्य: तो क्वांटम जम्प क्या होती है? क्वांटम थ्योरी ही क्या थी?
प्र: अप्रत्याशित छलांग।
आचार्य: अप्रत्याशित का तो कोई भौतिकी में हिसाब होता नहीं। क्वांटम जम्प क्या होता है?
इलेक्ट्रॉन्स होते हैं, उनके ऑर्बिट्स होते हैं, उसमें ये क्वांटम क्या होता है?
जो सबसे करीब का ऑर्बिट है न्यूकलिअस के, अब वहाँ इलेक्ट्रॉन फँसा हुआ है। न्यूकलिअस उसको खींच रहा है, खींच रहा है, और इलेक्ट्रॉन वहीं चक्कर काट रहा है। कोई ऐसी चीज़ है जिससे वो मुक्त नहीं हो पा रहा। इतना तो पता ही है न? परमाण्विक संरचना, जो मूल बोर मॉडल है, वो अब असत्य सिद्ध हो गया है, लेकिन अभी हम उसी की बात कर रहे हैं, नील्स बोर ने जो दिया था। तो एक

