प्रश्न: व्हाट इज़ ग्रेस? (अनुकम्पा का क्या अर्थ है?)
वक्ता: आप ही बताइये, व्हाट इज ग्रेस? व्हाट इज़ ग्रेस? *(*सामने बैठे कुछ श्रोताओं की ओर इंगित करते हुए) ये लोग बतायेंगे, स्टूडेंट्स, अभी एग्जाम (परीक्षा) की बात चल रही है। एग्जाम में ‘ग्रेस’ शब्द आता है कहीं पर?
श्रोता १: ग्रेस मार्क्स (रियायती अंक)।
वक्ता: ग्रेस मार्क्स। ग्रेस मार्क्स (रियायती अंक) में, और जो तुम्हारे नॉर्मल मार्क्स (साधारण अंक) होते हैं, उनमें क्या अंतर होता है?
श्रोता २: नॉर्मल मार्क्स में वो मिलता है, जो आप डिज़र्व करते हो, जिसके आप योग्य होते हो।
वक्ता: जो आप डिज़र्व करते हो।
श्रोता ३: और ग्रेस में उससे ज़्यादा मिलता है।
वक्ता: डिज़र्व ना बोलो, बोलो जो तुमने अर्न (अर्जित) किया होता है। नॉर्मल मार्क्स (साधारण अंक) क्या होते हैं?


