प्रश्नकर्ता: आपका एक वीडियो देखा, जिसमें आप बड़ी भर्त्सना कर रहे थे रियलिटी शो में बच्चियों की डांस (नाच) की। आपको रियलिटी शो में बच्चों के डांस से क्या प्रॉब्लम (परेशानी) है? डांस वगैरह तो आर्ट फॉर्म (कलाएँ) हैं, नृत्य तो एक प्रकार की कला है न, और बच्चे अगर कला सीख रहे हैं और कला का प्रदर्शन कर रहे हैं तो इसमें आपको क्या समस्या है?
आचार्य प्रशांत: समस्या बहुत बड़ी है।
वो कौन-से गाने हैं जिन पर बच्चे वहाँ नाच रहे हैं? वो कौन-से लटके-झटके और भाव-भंगिमाएँ दिखा रहे हैं?
और किस उद्देश्य से वो वहाँ पर गए हैं नाचने के लिए?
इन सब सवालों पर कभी ग़ौर करा है?
हम तो शरीर लेकर पैदा ही ऐसा होते हैं जिसमें पाशविकता भरी ही होती है। पाशविकता समझते हो न? क्या?
श्रोतागण: पशुता।



