प्रश्न: सर सफलता कैसे पाएँ?
वक्ता: तुम मुझे बताओ कि सफलता क्या है?
श्रोता: परिश्रम करने से सफलता मिलती है।
वक्ता: तुम कहना चाहते हो कि परिश्रम करने से सफलता मिलती है। यह पंखा देखो। यह कितना परिश्रम कर रहा है, परिश्रम करते-करते गरम हो गया है।
श्रोता: यह पंखा हमें हवा दे रहा है।
वक्ता: क्या इसको पता है कि यह हवा दे रहा है?
श्रोता: किसी कम को करने के बाद अगर ख़ुशी मिलती है, तो सफलता है।
वक्ता: काम करने के बाद? (दोहराते हुए) अगर काम करने के बाद खुशी मिल रही है, तो मैं काम करने के दौरान कैसा हूँ?

