प्रश्नकर्ता: ध्यान केंद्रित करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?
आचार्य: ध्यान केंद्रित कैसे करें। अभी सुन रहे थे तुम?
प्र: जी सर।
आचार्य: ध्यान से सुना?
प्र: जी।
आचार्य: ध्यान से? क्या उसके लिए कोई विधि लगाई ध्यान केंद्रित करने के लिए?
प्र: नहीं, यहाँ पर तो नहीं लगाई लेकिन कई बार ऐसा होता है, जैसे पढ़ रहे हैं, तब एकदम मन कब डायवर्ट (विचलित) हो जाता है पता ही नहीं चलता।
आचार्य: क्यों डायवर्ट होता है?



