प्रश्न: आचार्य जी, क्या बच्चे पैदा करना ज़रूरी है?
आचार्य प्रशांत जी: ‘बच्चा’ माने क्या होता है? एक घर है, उस घर के लिए ‘बच्चे’ का क्या अर्थ है? परिवार में ‘बच्चे’ का क्या मायना है?
प्रश्नकर्ता: वंश आगे बढ़ाने के लिए बच्चे का होना ज़रूरी है – ऐसा लोग कहते हैं।
आचार्य प्रशांत जी: तुम्हारे लिए बच्चे का अर्थ क्या है? घर में बच्चा क्यों चाहिए?
प्रश्नकर्ता: घर में खुशी के लिए ।
आचार्य प्रशांत जी: तो ले आओ बच्चा। अगर बच्चे से खुशी मिलती है, तो क्या ज़रूरी है कि वो तुम्हारे ही गर्भ से निकले? ले आओ बच्चा ।
प्रश्नकर्ता: ऐसा हम सोचते हैं। ज़रूरी नहीं है कि पति भी ऐसा ही सोचें ।
आचार्य प्रशांत जी: तो उनसे पूछो न कि -“तुम्हें चाहिए क्या है?”

