प्रश्न: विचार क्या हैं?
वक्ता:
विचार क्या हैं? सारी मानसिक गतिविधियाँ ही विचार हैं।
यह ही विचार की परिभाषा है। मन में जो हो रहा है, उसी का नाम विचार है।
श्रोता: सर, क्या सभी मानसिक गतिविधियाँ विचार हैं? जो शब्द आ रहे हैं वो भी?
वक्ता: हाँ बिलकुल, दुनिया क्या है? कैसे समझ रहे हो? मानसिक गतिविधि से। तो दुनिया क्या है? मानसिक गतिविधि और मानसिक गतिविधि क्या है?
श्रोता: विचार।
वक्ता: तो दुनिया क्या है?


