प्रश्नकर्ता: रुमी की कोट्स(उक्तियाँ) पढ़ रहे थे।
आचार्य प्रशांत: रुमी के कोट्स, बताओ एक-आधे कोट्स।
प्रश्नकर्ता: “इफ यू डिजायर हीलिंग लेट् योरसेल्फ फॉल इल्ल” (यदि आप उपचार की इच्छा रखते हैं तो अपने आपको बीमार होने दें)
आचार्य: बहुत सुंन्दर, मतलब क्या है इसका?
प्रश्नकर्ता: सर, वैसे तो हमारे देखे तो बहुत उल्टा सा मतलब लगता है कि बीमार पड़ जाओ तब ठीक होंगे। लेकिन अगर हम सही में सत्य जानना चाहते हैं, तो हमें ये पहले ख़ुदको स्वीकार करना पड़ेगा कि हाँ हम बीमार हैं तभी हम उस सत्य को जान पाएंगे।
आचार्य: और भी एक और अर्थ है इसका! अगर बीमार हो नहीं तो हीलिंग की ज़रुरत भी नहीं है। तो जो लोग बार-बार हीलिंग की कोशिश करते रहते हैं न, जो लोग बार-बार कहते हैं कि हमें ठीक होना है, वो अपने लिए ये ज़रुरी बना लेते हैं की वो..
प्रश्नकर्ता: बीमार हों।


