क्या शुद्ध शाकाहार पूर्ण पोषण दे सकता है? || आचार्य प्रशांत (2018)

प्रश्न: आचार्य जी, मैं कुछ समय पहले वीगन (शुद्ध-शाकाहारी) हो गया था, तो मेरा वज़न बहुत काम हो गया और विटामिन की कमी भी हो गई थी। क्या वीगन हो जाने से ऐसा भी होता है?
आचार्य प्रशांत: किसने कहा है कि तुम कुछ भी अंधाधुंध हो जाओ? वीगन होने के भी कायदे होते हैं। मेरा तो नहीं वज़न गिर रहा, मैं तो चाहता हूँ गिरे! न दूध लेता हूँ, न पनीर, कुछ नहीं। जितना है उतना है, बल्कि और कम होना चाहिए।
प्रश्नकर्ता: विटामिन भी पूरे हैं?
आचार्य प्रशांत: कायदे होते हैं; तरीक़े होते हैं। एक चीज़ अगर तुम अपने आहार से हटा रहे हो, तो दूसरी चीज़ें आहार में जोड़नी होती हैं न?
प्रश्नकर्ता: फिर वो कहते हैं कि डेयरी प्रोडक्ट्स (दुग्ध उत्पाद) या माँस खाना होगा।
आचार्य प्रशांत: अरे, पढ़ो, मिलेगा; खोजो, सब मिलेगा; इतना नहीं मुश्किल है। खोजोगे तो मिलेगा। इतने वीगन एथलीट हैं, पहलवान हैं, उनका कैसे काम चल रहा है?
प्रश्नकर्ता: उसके लिए पैसा भी चाहिए।
