Acharya Prashant
होम
उनका जीवन और काम
लेख और कॉलम
मीडिया और संवाद
मीडिया कवरेज
इंस्टिट्यूशनल टॉक्स
पॉडकास्ट्स
लाइव सत्र
पुस्तकें
पढ़ें
लेख
AP फ्रेमवर्क
AP बायोग्राफी
देखें
वीडियो कोर्स
वीडियो लाइब्रेरी
करियर
Donate
Donate
Live SessionsHIDP 2.0AP FrameworkHis BiographyThe MissionHis WorkOperation 2030
Op-Eds & ColumnsMedia CoveragePress ReleasesInstitutional TalksPodcastsGalleryInvite Him
BooksArticlesVideo CoursesVideo LibraryCareers

GET UPDATES

Receive handpicked articles, quotes and videos of Acharya Prashant regularly.

This site is protected by reCAPTCHA.

By continuing, you agree to our Terms and Conditions and Privacy Policy


On Social Media

100+ Channels

Main Channels

YouTube60.5M+Instagram13.2M+Facebook13.3M+X (Twitter)1.2M+WhatsApp575K+Threads1.4M+

Channels Across 15+ Languages

HindiEnglishMarathiGujaratiTamilTeluguKannadaMalayalamPunjabiOdiyaBengaliSpanishRussianGermanFrenchChinese
Acharya Prashant App
Get it on Google PlayDownload on the App Store

Contact Us
[email protected]+91 96505 85100
कॉपीराइट © 2026 प्रशांतअद्वैत फाउंडेशन
नियम एवं शर्तेंगोपनीयता नीतिअंडरटेकिंग
वीडियो कोर्स
  1. होम
  2. जीवनमुक्त का जीवन कैसा?

जीवनमुक्त का जीवन कैसा?

पूरी श्रृंखला देखें
1 घंटा 48 मिनट
हिन्दी
विशिष्ट वीडियोज़
पठन सामग्री
आजीवन वैधता
सहयोग राशि: ₹250₹500
रजिस्टर कर चुके हैं?
छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करें
वीडियो कोर्स को साझा करें

यह कोर्स योगवासिष्ठ ग्रंथ पर आधारित है। जैसे बिना भगवद्गीता को समझे आप श्रीकृष्ण को पूरी तरह नहीं जान सकते, वैसे ही बिना योगवासिष्ठ को समझे आप श्रीराम को पूरी तरह नहीं जान सकते।

हम ने हमेशा से श्रीराम को हर रूप में सम्पन्न देखा है। उन्हें परमात्मा का अवतार जाना है। उनके अपने माता-पिता के प्रति आदर, सीता माँ के प्रति प्रेम व समर्पण, अधर्म का नाश और एक सुंदर रामराज्य की स्थापना करने जैसे कृत्यों को हमेशा से आदर्श माना है।

लेकिन क्या आप जानते हैं जिन गुणवान श्रीराम की महिमा गाते हुए हज़ारों साल बाद भी हम थके नहीं:

युवा अवस्था में उनका जीवन कैसा था?

वह कौनसी शिक्षा थी जिसने उन्हें सम्पन्न बनाया था?

वह कौन से ऋषियों का सान्निध्य था जिसको पा कर वह मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाये गए?

क्या उनके मन में भी हमारे जैसे प्रश्न उठते थे? और जब इन प्रश्नों से वह चिंतित होते, तो कौन उनका समाधान करता था?

अर्थात् श्रीराम ने किससे सीखा था?

योगवासिष्ठ आपको श्रीराम के आरम्भिक वर्षों से अवगत करवाता है। यह ग्रंथ आपको उनके जीवनदर्शन के बारे में बताता है जो 15-16 वर्ष की उम्र से ही उनके मन-मंदिर में जड़े जमाने लगा था उनके गुरु महर्षि वसिष्ठ की छाया में।

पर यह महर्षि वसिष्ठ कौन हैं?

महर्षि वसिष्ठ सप्तऋषियों में से एक हैं। उन्हें ऋगवेद के सातवें मंडल (भाग) के मुख्य लेखक के रूप में श्रेय दिया जाता है। साथ ही, आदि शंकराचार्य ने तो उन्हें वेदांत का पहला मर्मदर्शी या दार्शनिक तक कहा है। रामायण काल में वह राजा दशरथ के राजकुल गुरु हुआ करते थे।

श्रीराम और महर्षि वसिष्ठ के बीच हुए संवाद को ही संकलित कर महर्षि वाल्मीकि ने योगवासिष्ठ ग्रंथ की रचना की है। महाभारत के बाद यह संस्कृत का सबसे बड़ा ग्रंथ है। इसे वेदांत दर्शन का प्रथम ग्रंथ भी माना जाता है, इतना ही नहीं कम-से-कम सुप्रसिद्ध 108 उपनिषदों में से 17 ऐसे उपनिषद् हैं जो आंशिक या पूर्ण रूप से योगवासिष्ठ से लिए गए हैं।

श्रीराम की कथा जानने के बाद और भी ज़रूरी है कि आप उनके जीवन-दर्शन को जाने और वास्तव में उनके निकट आएँ।

  • श्रीराम के जीवन से सीखने का अवसर
  • आचार्य जी द्वारा योगवासिष्ठ की सरल व उपयोगी व्याख्या
  • दैनिक जीवन से जुड़े मुद्दों पर स्पष्टता
  • आत्मिक जिज्ञासाओं का समाधान
  1. 1. यदि बंधन भ्रम हैं, तो मुक्ति किसको और किससे चाहिए है?
    52 मिनट
  2. 2. दुनिया में अपनी भूमिका कैसे निभाएँ?
    30 मिनट
  3. 3. जीवनमुक्त का जीवन कैसा हो?
    26 मिनट
वीडियो कोर्स अवधि:
1.8 घंटे
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आप जिस उत्तर की तलाश कर रहे हैं वह नहीं मिल रहा है? कृपया हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क करें।

कोई भी वीडियो श्रृंखला आचार्य प्रशांत के यूट्यूब वीडियो से कैसे अलग है?

वीडियो श्रृंखला के सभी वीडियो-सत्र सिर्फ़ इस प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं। (कुछ वीडियो के कुछ हिस्से किन्हीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सकते हैं। हालाँकि, इनकी संरचना, परीक्षण और प्रक्रियाओं के साथ पूरा पाठ्यक्रम इस प्लेटफॉर्म के अलावा कहीं और उपलब्ध नहीं है।)

क्या ये लाइव वीडियो हैं या इसमें पहले से रिकॉर्डेड वीडियो हैं?

यहाँ उपलब्ध सभी वीडियो श्रृंखला आचार्य जी के पहले से रिकॉर्डेड वीडियो का संकलन है। यह कोई लाइव वीडियो नहीं हैं इसलिए आप इन वीडियो श्रृंखलाओं से कभी भी जुड़ सकते हैं और अपने हिसाब से इनके वीडियो-सत्र देख सकते हैं।

वीडियो श्रृंखला के लिए सहयोग राशि क्यों रखी गयी है? यह निःशुल्क क्यों नहीं है?

वीडियो श्रृंखला की न्यूनतम सहयोग राशि संस्था के न्यूनतम आर्थिक ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए रखी गयी है।

सहयोग राशि से अधिक दान देने से मुझे क्या लाभ होगा?

संस्था जिस जन-जागरण आन्दोलन के साथ आगे बढ़ रही है, वो मूलतः व्यक्तिगत और सामाजिक सुधार के लिए है। इसलिए व्यापक स्तर पर बदलाव लाने के लिए संस्था को अधिक संसाधनों की आवश्यकता है। आपके द्वारा किया जाने वाला योगदान समाजिक उत्थान के रूप में वापिस आप तक ही पहुँचता है। इसलिए अधिक योगदान कर संस्था को बल दें जिससे वह आपकी और सहायता कर सके।

वीडियो श्रृंखला की रजिस्ट्रेशन की प्रकिया के बाद मैं उसे कब तक देख सकता हूँ?

वीडियो श्रृंखला की एनरोलमेंट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आप उसको आजीवन देख सकते हैं।

क्या वीडियो श्रृंखला के वीडियो को बार-बार देखने की सुविधा उपलब्ध है?

हाँ, आप वीडियो श्रृंखला का कोई भी वीडियो सत्र कितनी भी बार देख सकते हैं। वीडियो सत्र को बीच में रोकने, पीछे जाने, या आगे बढ़ने की सुविधा भी उपलब्ध है।

मुझे वीडियो श्रृंखला से बहुत लाभ हुआ, अब मैं संस्था की कैसे सहायता कर सकता हूँ?

यह हमारे लिए बहुत प्रसन्नता की बात है कि इस वीडियो श्रृंखला से आपकी सहायता हुई और अब आप संस्था की मदद करना चाहते हैं। सबसे पहले हम आपसे निवेदन करेंगे कि आप अपना पूरा अनुभव हमारे साथ [email protected] पर साझा करें। ऐसा करने के बाद आप 'शेयर' बटन का उपयोग कर इस वीडियो श्रृंखला के विषय में अपने मित्रों को बता सकते हैं, या संस्था को यहाँ जाकर अनुदान भी कर सकते हैं।

130+ ईबुक्स ऍप में पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें