
भक्ति मार्ग का सबसे महत्वपूर्ण ग्रंथ वैदिक काल के उन ऋषि से आता है जिनको 'ऋषिराज' यानी 'ऋषियों के राजा' के नाम से भी जाना जाता है। जिनकी स्मृति को धर्मशास्त्रों का सबसे महत्वपूर्ण न्यायिक ग्रंथ माना जाता है। साथ ही, उन पर आधारित एक पुराण भी है।
जिस ग्रंथ की हम यहाँ बात कर रहे हैं वह है:
"नारद भक्ति सूत्र"
नारदमुनि के बारे में आपने शायद ही यह सब सुना होगा, उनसे हमारा परिचय जब टी.वी. धारावाहिकों के माध्यम से होता है तो वहाँ उनको 'क्रिएटिव फ्रीडम' के नाम पर किसी हिंदी फ़िल्म के विदूषक की तरह चित्रित किया जाता है। यह बात बिल्कुल ठीक है कि पुराणों व इतिहास ग्रंथों में अनेकों बार किसी सूचना या कहानी के साथ ही प्रकरण में उनका आगमन होता है, लेकिन किसी भी जगह पर आने से पहले उनका 'नारायण नारायण' कहना उनके भक्तिभाव का उद्गार है न कि किसी विदूषक का तकिया कलाम है।
नारदस्मृति को ईसा से छः शताब्दी से भी पूर्व का माना जाता है, परन्तु नारद भक्ति सूत्र किस काल में लिखे गए, इस विषय में अभी तक कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। ऐसी लोकमान्यता है कि भक्ति सूत्र की रचना गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर स्थिति 'नारद कुंड' के पास नारदमुनि द्वारा एक कुटिया में की गई थी लेकिन उसी के आसपास भक्ति के सबसे लोकप्रिय प्रतीक राधा-कृष्ण जी से जुड़ी कथाओं के सामने भक्ति के सबसे महत्वपूर्ण ग्रंथ का रचनास्थल लोगों द्वारा अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है।
इस कोर्स में आपको नारद भक्ति सूत्र के मुख्य सूत्रों की आचार्य प्रशांत द्वारा सरल व्याख्या देखने को मिलेगी।
आप जिस उत्तर की तलाश कर रहे हैं वह नहीं मिल रहा है? कृपया हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क करें।
वीडियो श्रृंखला के सभी वीडियो-सत्र सिर्फ़ इस प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं। (कुछ वीडियो के कुछ हिस्से किन्हीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सकते हैं। हालाँकि, इनकी संरचना, परीक्षण और प्रक्रियाओं के साथ पूरा पाठ्यक्रम इस प्लेटफॉर्म के अलावा कहीं और उपलब्ध नहीं है।)
यहाँ उपलब्ध सभी वीडियो श्रृंखला आचार्य जी के पहले से रिकॉर्डेड वीडियो का संकलन है। यह कोई लाइव वीडियो नहीं हैं इसलिए आप इन वीडियो श्रृंखलाओं से कभी भी जुड़ सकते हैं और अपने हिसाब से इनके वीडियो-सत्र देख सकते हैं।
वीडियो श्रृंखला की न्यूनतम सहयोग राशि संस्था के न्यूनतम आर्थिक ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए रखी गयी है।
संस्था जिस जन-जागरण आन्दोलन के साथ आगे बढ़ रही है, वो मूलतः व्यक्तिगत और सामाजिक सुधार के लिए है। इसलिए व्यापक स्तर पर बदलाव लाने के लिए संस्था को अधिक संसाधनों की आवश्यकता है। आपके द्वारा किया जाने वाला योगदान समाजिक उत्थान के रूप में वापिस आप तक ही पहुँचता है। इसलिए अधिक योगदान कर संस्था को बल दें जिससे वह आपकी और सहायता कर सके।
वीडियो श्रृंखला की एनरोलमेंट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आप उसको आजीवन देख सकते हैं।
हाँ, आप वीडियो श्रृंखला का कोई भी वीडियो सत्र कितनी भी बार देख सकते हैं। वीडियो सत्र को बीच में रोकने, पीछे जाने, या आगे बढ़ने की सुविधा भी उपलब्ध है।
यह हमारे लिए बहुत प्रसन्नता की बात है कि इस वीडियो श्रृंखला से आपकी सहायता हुई और अब आप संस्था की मदद करना चाहते हैं। सबसे पहले हम आपसे निवेदन करेंगे कि आप अपना पूरा अनुभव हमारे साथ [email protected] पर साझा करें। ऐसा करने के बाद आप 'शेयर' बटन का उपयोग कर इस वीडियो श्रृंखला के विषय में अपने मित्रों को बता सकते हैं, या संस्था को यहाँ जाकर अनुदान भी कर सकते हैं।